Skip to main content

राहु - केतु - सर्प दोष निवारण पूजा || श्री कालहस्थी मंदिर में पूजा विधान हिन्दी में

 राहु - केतु - सर्प दोष निवारण पूजा करने का मशहूर मंदिर श्री कालहस्थि मंदिर दक्षिण भारत में  राहु - केतु - सर्प दोष को निवारण करने के लिए यात्री यहाँ आते हैं |


यहाँ की 5 महत्वपूर्ण विशेषताएं जानिए |

1. कैसे पहुंचे ?

 दक्षिण भारत में  राहु - केतु - सर्प दोष निवारण पूजा करने का मशहूर मंदिर श्री कालहस्थि मंदिर यहाँ पहुँचने के लिए रेल मार्ग और बस मार्ग उपलब्द हैं| लेकिन बस मार्ग में अपनी समय के अनुसार कई सर्विसेज़ अवैलबल हैं|

  • तिरुपति शहर से श्री कालहस्थि पहुँचने के लिए बस मार्ग से लगभग 40 किलोमीटर दूरी होगी, इस यात्रा टिकट का दाम मात्र 60 भारतीय रुपये हैं|

2. बस उतारने के बाद मंदिर तक कैसे पहुंचे ?

बस उतारने के बाद यहाँ मंदिर तक पैदल पहुँच सकते हैं मुख्य मंदिर के सिर्फ 500 मीटर के दूरी पर सरकारी बस रुकती हैं| इस 500 मीटर के रास्ते में कई होटल है जरूरत के अनुसार यहाँ कमरे का दाम 24 घंटे के लिए 200 रूपेये से 2000 रुपये तक किराया देनी होगी| 


3. मंदिर में प्रवेश करने से पहले क्या करें ?

 मुख्य मंदिर में प्रवेश करने से पहले अच्छे से स्नान करलेना चाहिए और मंदिर के बाहर गणेश भगवान के पास एक - दो दिया जलाकर बाद मुख्य मंदिर में प्रवेश करना चाहिए | 


भगवान के दर्शन हेतु सर्वदर्शन = मुक्त में दर्शन की सुविधा उपलब्ध है

  •  मुफ़्त में भगवान का दर्शन 
  • विशेष शीघ्र दर्शन 50 रुपये का टिकट 
  • अति शीघ्र दर्शन 200 रुपये का टिकट उपलब्द होगी |

4. टिकट में क्या अंतर है ?

 राहु - केतु - सर्प दोष निवारण पूजा करने के लिए आप को 500 , 750, 1500, 2500 और 5000 रुपये के टिकट उपलब्ध होंगे | उदाहरण के लिए आप 750/- वाला टिकट खरीदने से दो लोग पूजा में बैठ सकते हैं ( पती और पत्नी ), आप की शादी नहीं हुई तो आप अकेले ही पूजा करना पड़ेगा| पूजा की सर्व सामग्री आपको टिकट के साथ मुक्त में दिए जाएंगे | 


  • 500 वाला टिकट में लगभग ज्यादा भक्त रहेंगे और एक घंटे तक पूजा चल सकता है |
  • 750 वाले टिकट में थोड़ी सी भीड़ कम होगी और आप को पूजा समझ में आएगा |
  • 1500 वाले टिकट में आप पर प्रत्येक श्रधधा के साथ पूजा करवाया जाएगा |
  • 2500 और 5000 वाले टिकट वालों को मंदिर के अंदर मूर्ति से दूर एक मंडप पर पूजा करवाया जाएगा |

5. पूजा करने का विधान और पूजा सामाग्री क्या - क्या होगी ?


 राहु - केतु - सर्प दोष निवारण पूजा करने उदाहरण के लिए 750/- वाले टिकट के साथ मुक्त में मिलने वाली सामग्री में आप को मिलने वाली सामग्री निम्न लिखित है:
  1. नारियल , दो नींबू 
  2. दो कपड़े ( कला और लाल )
  3. धान्य 
  4. दो चांदी के सर्प की प्रतिमाएं 
  5. थोड़े फूल 
  6. पान सुपारी 
  7. कुमकुम और हल्दी 

इन सांत चीजों से क्या करें ? आप कृपया पंडित जी के निर्देशों का पालन कीजिए | पहले निर्देशानुसार नारियल को फोड़ कर दो टुकड़ों को पूजा के लिए मंडप में लेजाईए |, मंडप में बैठने के बाद दो कपड़ों को अलग  - अलग कीजिए , काले कपड़े को राइट साइड रखिए , फिर लाल कपड़े पर लाल धान्य , काले कपड़े पर काल धान्य डालिए| धान पर सर्प की प्रतिमा रखिए [ प्रतिमा आप की तरफ देखनी चाहिए] , फिर कुमकुम और हल्दी मिलाकर उन प्रतिमाओं पर थोड़ा थोड़ा अर्चन करें , फिर  प्रतिमा के सामने नींबू  रखिए, फिर नींबू के सामने नारियल के टुकड़े रखिए | फिर अपने हाथ में फूल लेकर प्रार्थना करें | फूलों के साथ अर्चना करते हुए प्रार्थना कीजिए और कुमकुम + हल्दी मिलाकर अपनी हाथों से थोड़ा थोड़ा प्रतिमाओं पर डालते हुए कुमकुम हल्दी अर्चना कीजिए | फिर 101 रुपये पंडित जी को दान कर सकते हैं| 


सावधान : क्रमानुसार पंडित जी के निर्देशों का पालन कीजिए : पंडित जी तेलुगु , तमिल, कन्नड, हिन्दी , अंग्रेजी भाषाएं जानते हैं| अपने हाथ प्रतिमाओं पर झटकना नहीं चाहिए | अपने हाथों को लगा हुआ कुमकुम को पोंछने के लिए एक रुमाल लेकर जाईएगा | 

Comments

Popular posts from this blog

డా. పూలాల చంద్రశేఖర్ & డా. యస్‌ ఎ. సత్తార్‌కు ‘కర్నూలు జిల్లా రత్నాలు’ అవార్డు

 కర్నూలు వైద్య రంగ ప్రతిభలకు ఘన సన్మానం. డా. పూలాల చంద్రశేఖర్ మరియు డా. యస్. ఎ. సత్తార్‌కు ‘కర్నూలు జిల్లా రత్నాలు’ పురస్కారం అందజేత. Kurnool News Andhra Pradesh News Medical News Education News Awards Health Sector Inspirational Stories

AI Excellence: The Secret Ingredient to Achievements

thirdparty videos.